झारखंड़ में भी आईएसआईएस ने दी दस्तक, पुलिस ने की पूछताछ

धनबाद। दुनियाभर में खौफ का पर्याय बना आइएस धीरे-धीर अपनी पैठ बढ़ाता जा रहा है। कुछ ही दिन पहले कश्मीर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने आइएस का झंड़ा फहराया था। वहीं झारखंड़ के धनबाद में भी दो लोगों को आइएस लिखी पाकिस्तान की टीशर्ट पहने देखा गया। जिसके बाद दोनों ही संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की।

isis

दोनों ही संदिग्ध व्यक्तियों की उम्र तकरीबन 20 वर्ष है। दोनों ही व्यक्तियो ने मुहर्रम के दौरान आपत्तिजनक टीशर्ट पहनी थी। इन लड़को की तस्वीर पेपर में छपने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके पुलिस ने पूछताछ की। यही नही उन लोगों से भी पूछताछ की गयी जिन्होंने टीशर्ट पर पाकिस्तान का झंड़ा छापा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी आतंकी ग्रुप से इन लड़को के जुड़े होने की कड़ी नहीं मिली है। हालांकि दोनों ही लड़को के खिलाफ अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।

वहीं अगस्त माह में तमिलनाडु में भी दो युवकों ने आइएस की टीशर्ट पहनी थी। जिनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन दोनों ही युवको ने कहा कि यह टीशर्ट उन्होंने 46 भारतीय नर्सों के सही सलामत लौटने की खुशी में पहनी थी। वहीं हैदराबाद में गूगल के कर्मचारी से भी पुलिस ने पूछताछ की थी जिसपर आरोप था कि वह सउदी अरब जाकर आइएस में शामिल होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+