'दर्पण' पुरस्कार से सम्मानित होंगी 'गुलाबी गैंग' की सदस्य
बांदा। बुंदेलखंड में महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था गुलाबी गैंग भले ही तीन हिस्से में बंट कर कमजोर हो गई हो, लेकिन महाराष्ट्र में इसकी हनक अब भी कायम है। महाराष्ट्र की एक संस्था ने नौ जनवरी, 2015 को इसकी सदस्यों को 'दर्पण' पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है।

हेमंत ने अपने पत्र में कहा कि संस्था का यह 15वां पुरस्कार है, जो गुलाबी गैंग की महिलाओं को नौ जनवरी, 2015 को दिया जाएगा। हेमंत ने कहा, "यह पुरस्कार पीड़ित महिलाओं के हक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इस साल परभाणी स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान दोनों महिलाओं को पांच हजार रुपये नकद, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। गुलाबी गैंग के संयोजक जयप्रकाश शिवहरे ने बताया कि इस धनराशि को हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद में खर्च किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications