एक साथ दो सड़क हादसे में 5 की गई जान, 12 घायल
मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से यह हादसा हुआ है। ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसा ग्वालियर जिले के घटिगांव के जखोड़ा में हुआ है।
शनिवार रात हुए इस हादसे में 4 की जान चली गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं महाराष्ट्र मेंभी तरह की एक घटना सामने आई है। यहां दो पहिया चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा घाटकोपर ईस्ट में स्थित शिवाजी नगर जंक्शन बस अड्डे के पास हुआ है। यहां दो पहिया चालक की बस से टक्कर हो गई। चालक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications