जंगल सफारी के दौरान आपस में भिड़े दो बाघ, IFS अधिकारी ने साझा किया वीडियो, वायरल
नई दिल्ली। बाघों को खुले जंगल में टहलते हुए देखना अपने आप में ही रोमांच से भरा हुआ होता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आप जंगल में सफारी पर हो और आपको दो बाघों को आपस में लड़ते हुए देखने को मिले तो कैसा महसूस होगा। फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीन कासवान ने सोशल मीडिया पर इन्ही दो बाघो का लड़ते हुए वीडियो साझा किया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

IFS अधिकारी ने साझा किया वीडियो
आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि क्लैश ऑफ टाइटन्स, सिर्फ भारत में, देखने की सबसे अच्छी चीज, मुझे यह व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ। दो बाघों का आपस में लड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हजारों ने लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जबकि लाखो लोगों ने इस देखा है।

अचानक भिड़ जाते हैं बाघ
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाघ जंगल में आराम से टहल रहे होते हैं तभी अचानक दोनों ही बाघ एक दूसरे से भिड़ जाते हैं और एक दूसरे पर जोरदार हमला कर देते हैं। इसी दौरान जंगल सफारी पर जो पर्यटक गाड़ी में सवार होकर वहां से गुजर रहे होते हैं वह इस भिड़ंत को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। 1.18 मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा आप जानवरों की बहुत ही खूबसूरत वीडियो साझा करते हैं, ये मुझे बहुत पसंद है। लेकिन मेरी अपील है कि जानवरों की आपस में लड़ते हुए वीडियो साझा मत करिए, आखिर ये हिंसक वीडियो देखना अच्छा कैसे हो सकता है। दो जिंदा लोगों को लड़ते देखना अच्छा कैसे हो सकता है। कुछ लोगों ने जंगल में जीप सफारी कितनी सुरक्षित है इसपर भी सवाल खड़ा किया है, आखिर क्या तकनीक होती है कि ये जानवर इंसानों पर सफारी के दौरान हमला नहीं करते हैं।
यहां देखिए वीडियो- https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1351554374045204481












Click it and Unblock the Notifications