लॉ की छात्रा को बीटेक वाली से हुआ प्यार, FB से शुरू हुई यह लव स्टोरी, अब....
गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही धारा 377 यानी समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है, लेकिन समाज आज भी इस तरह की शादी के सख्त खिलाफ दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। फेसबुक पर दोस्त बनीं दो युवतियां शादी करना चाहती हैं। वह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के लिए गाजियाबाद कचहरी पहुंची। जहां उन्होंने शादी के लिए आवेदन किया है। वहीं उन दोनों युवतियों के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं।

फर्जी नाम से आईडी बनाकर की थी दोस्ती
गाजियाबाद के लोनी की एक युवती ने 'प्रेम बाबू' के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी से दिल्ली की रहने वाली एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्ती होने के बाद दोनों तकरीबन 6 महीने तक फेसबुक पर बातचीत करते रहे। फेसबुक पर बातचीत के दौरान दिल्ली की युवती और लोनी की लड़की में प्यार हो गया। इस बीच लोनी की युवती ने सच्चाई जाहिर कर दी कि वह लड़का नहीं लड़की है। लोनी की युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दिल्ली की युवती आईपी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।

कई महीनों से रह रही थीं लिव-इन में
दोनों में बात शुरू हुई, जिसके बाद पहली बार दोनों दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन आकर मिलीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी। इस बीच एक दिन दिल्ली में रहने वाली लड़की अपना घर छोड़कर लोनी में अपनी दोस्त के घर आकर रहने लगी। इस बीच दोनों में प्यार बढ़ता गया और अब दोनों ने आपस में एक दूसरे को अपनाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने परिवार को बताया कि वह एक-साथ शादी करना चाहती है। इसका दोनों के परिजनों ने विरोध किया।

अब कोर्ट में पहुंची शादी के लिए
इतना ही नहीं दिल्ली की लड़की के परिजनों ने कोर्ट के माध्यम से लोनी इलाके में रहने वाली लड़की के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। लेकिन करीब 8 महीने पहले दोनों ही लड़किया अचानक लापता हो गई और अब शुक्रवार को दोनों ही युवती गाजियाबाद कोर्ट परिसर पहुंची। दोनों गाजियाबाद कचहरी में एक महिला अधिवक्ता के चेंबर आईं और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कराने की गुहार लगाई। वकील ने शादी के लिए आवेदन कर दिया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications