Go First की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी, दोनों विदेशी सुरक्षाकर्मियों को सौंपे गए
एयर इंडिया के बाद Go First की फ्लाइट में क्रू-मेंबर से बदसलूकी का मामले सामने आया है। जिसके बाद फ्लाइट की तरफ से दोनों विदेशी यात्रियों को उतार दिया गया और उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।

फ्लाइट में चालक दल और साथी यात्रियों से दर्व्यवहार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामले शांत हुआ ही नहीं था कि इस बीच गोवा-मुंबई फ्लाइट में दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों ही यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो फर्स्ट गो, गोवा-मुंबई की फ्लाइट में दो विदेशी यात्रियों को गोवा हवाईअड्डे पर सुरक्षा के हवाले कर दिया गया था। क्योंकि दोनों चालक दल के साथ दुर्व्यवहार किया था। मामला 6 जनवरी का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की पुष्टि अभी गो फर्स्ट एयर की तरफ से नहीं की गई है और न ही मामले में ज्यादा जानकारी सामने आई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि इससे पहले 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया।
वहीं, उसे वेल्स फार्गो कंपनी ने नौकरी से भी शनिवार को निकाल दिया था। शंकर मिश्रा को नौकरी से निकाले जाने की पुष्टि करते हुए कंपनी ने कहा कि इस तरह का कृत्य निंदनीय है। वेल्स फार्गो व्यवहार को जांचने के बाद कर्मचारियों की हायरिंग करती है।
इधर, मामले में कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया ने चार क्रू मेंबर पर भी कार्रवाई की है। साथ ही एक आंतरिक इन्क्वॉयरी भी बैठा दी है। घटना में संबंध में बयान जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि हम और बेहतर करके इस तरह की घटनाओं को रोक सकते थे। वहीं, डीजीसीए ने इस तरह की घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए फ्लाइट में हथकड़ी जैसे उपकरण रखने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- Air India Flight Case: आसान नहीं था शंकर मिश्रा को अरेस्ट करना, दिल्ली पुलिस को करनी पड़ी ये प्लानिंग












Click it and Unblock the Notifications