महाराष्ट्र में नदी किनारे गिरा हेलिकॉप्टर, दो की हुई मौत

ट्रेनिंग के दौरान अचानक तकनीकी खराबी के चलते नदी किनारे यह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी एयरपोर्ट के राजीव गांधी विमान प्रशिक्षण केंद्र का एक प्रशिक्षणार्थी हेलिकॉप्टर क्रेश होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब देवरी (रायपुर) के पास घोडीटोला-लावणी गांव में वैनगंगा नदी किनारे यह विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान जमीन पर धराशायी हुआ है, यह बात ध्यान में आते ही नागरिकों ने तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ लगाई और पुलिस को तुरंत इस बात की जानकारी दी।

महाराष्ट्र में नदी किनारे गिरा हेलिकॉप्टर, दो की हुई मौत

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान अचानक तकनीकी खराबी के चलते यह हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। इसमें ट्रेनिंग ले रही एक महिला विद्यार्थी और प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक गोंदिया के बिरसी प्रशिक्षण केंद्र में हेलिकॉप्टर उड़ाने के ट्रेनिंग चल रही थी। हेलिकॉप्टर जब धापेवाडा देवरी नदी के पास आया और अचानक क्रैश हो गया जिसमें प्रशिक्षक और विद्यार्थी दोनों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में नदी किनारे गिरा हेलिकॉप्टर, दो की हुई मौत

इस हादसे से एकडमी के स्टूडेंट और प्रशिक्षकों में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में ट्रेनिंग ले रही कु. हिमानी (उम्र 20) और ट्रेनिंग दे रहे वरिष्ठ पायलट रंजन गुप्ता (उम्र 38) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों सहित महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+