एक ही दिन में दो हत्याओं से दहला पुणे, हंसिया से काटकर उतारा गया मौत के घाट
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक दिन में हुई दो हत्या की वारदातों से शहर दहल उठा। एक ओर जहां सिक्योरिटी गार्ड की तेजधार हथियार से वार कर हत्या दी गई वहीं शातिर गुंडे की अज्ञात लोगों द्वारा हमला करके हत्या कर दी गई। पुणे में कात्रज परिसर में एक शोरूम में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। इस घटना का खुलासा आज रविवार दोपहर को हुआ। नाइट शिफ्ट के दौरान काम करते समय उसकी हत्या कर दी गई। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लाश देखी और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस जांच कर रही है।

पुणे के ही हडपसर इलाके में दूसरी हत्या की घटना घटी। इस घटना में एक शातिर अपराधी पर हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार तीन बजे के करीब इस घटना का खुलासा किया। इस शातिर अपराधी का नाम सुजीत वर्मा था। मांजरी इलाके का यह क्रिमिनल रिकार्ड का अपराधी है। उस पर मारपीट रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। आज दोपहर बुलेट से वह एक महिला के साथ जा रहा था। चार लोग गाड़ी से आए और हंसिया से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमला को देखकर महिला काफी डर गई और वहां से डरकर भाग गई। नागरिकों ने इस घटना को देखा और पुलिस कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही












Click it and Unblock the Notifications