अलीगढ़ः कोहरे के चलते NH-92 पर तीन सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
अलीगढ़। ठंड आ गई है और इसके साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार को घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश में कई जगह दुर्घटनाएं हुई हैं। उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे 92 पर घने कोहरे की वजह से तीन जगह एक्सिडेंट हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। बुधवार को न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत में काफी घना कोहरा छाया। कई जगहों पर तो कोहरा इनता अधित था कि सामने 1 मीटर से आगे दिखाई ही नहीं दे रहा था। ऐसे में जरा सी असावधानी से कोई दुर्घटना होना लाजमी है।













Click it and Unblock the Notifications