बैंक कर्मचारी 48 घंटे की हड़ताल पर, केश की हुई किल्लत
नई दिल्ली। वेतन सशोधन में अपनी मांगों को लेकर देशभर के बैंक आज से हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल आज से शुरू हो रही है और कल यानि गुरुवार तक जारी रहेगी। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ ने कहा है कि मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष हमने वेतन संबंधित संशोधन को लेकर बैठक की थी, जोकि पूरी तरह से विफल रही और किसी भी नतीजे पर पहुंचने में असफल रही है। जिसके बाद युनाइटेड फोर ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े सभी 9 बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते देशभर के एटीएम में नगदी की समस्या हो सकती है।

देशभर के बैंकों पर पड़ेगा असर
दो दिन की बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर 20 राज्यों की सरकारी बैंक, 12 प्राइवेट बैंक और 7 अंतर्राष्ट्रीय बैंकों पर पड़ेगा जोकि 30 व 31 मई को हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल की वजह से लाखों उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी बड़ी वजह यह है कि यह हड़ताल महीने के आखिरी में है, जिसमे अधिकतर लोगों की सैलरी उनके बैंक खातों में आती है।
क्या है मांग
एआईओबीसी महासचिव डी.टी. फ्रांको ने कहा कि यूएफबीयू के नेताओं ने अपनी मांगे रखी थी, लेकिन इन मांगों पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया, हमे सिर्फ दो फीसदी की पेशकश दी गई है, जोजिक हमे स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनकी मेहनत के आधार पर वेतन मिलना चाहिए नाकि बैंकों के मुनाफे के आधार पर।












Click it and Unblock the Notifications