एक परिवार को फल खाना पड़ा महंगा, दो छोटे बच्चों की मौत
मांं और दो बच्चों ने चीकू और सेब खाया। तीनों की हालत खराब हो गई। फूड पॉइजनिंग की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई जबकि मांं को बचा लिया गया।
बीड। महाराष्ट्र के बीड क्षेत्र में फल खाना एक परिवार को महंगा पड़ा। फल खाने से फूड पॉइजनिंग होने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई और एक महिला की स्थिति गंभीर हो गई। बीड तहसील के गोलांग्री गांव में यह घटना घटी।

गोलांग्री गांव में शिंदे परिवार में फल खाने से फूड पॉइजन हुआ जिसमें दो छोटे बच्चों की मौत हो गई।

साई भरत शिंदे (उम्र ढाई साल) और ओम भरत शिंदे (उम्र 5) की मौत हो गई है।

ओम और साईं की मां प्राजक्ता (उम्र 26) की हालत भी काफी खराब हो गई थी, पर इलाज के बाद मां को घर भेज दिया गया है। कल रात तीनों ने सेब और चीकू खाए थे।

उसके बाद तीनों को चक्कर और उल्टी की तकलीफ होने लगी। बीड के सरकारी अस्पताल में तुरंत भरती करवाया गया था। इलाज के दौरान देर रात साईं और ओम की मृत्यु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications