आसमान से तेजी से गिरा आग का गोला रोड तोड़कर घुसा, बच्चे बुरी तरह जले
कोरबा। वैसे आग लगने की घटना की खबरें तो आती ही रहती हैं लेकिन अगर कहा जाय कि आसमान से आग गिरी तो आप शायद यकीन नहीं कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ के कोरबा में ऐसा ही एक वाकया हुआ है जिसमें खेल रहे बच्चों पर अचानक जलता हुआ गोला गिरा जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए। आग का यह गोला रोड पर जहां जाकर धंसा वहां भी आसपास की जमीन जल गई।

दर्री इलाके के अयोध्यापुरी में दो बच्चे दीपेश और राहुल रोड पर खेल रहे थे कि तभी आसमान से आग का गोला गिरा और बच्चों को झुलसा गया। गंभीर हालत में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस गोले की स्पीड इतनी तेज थी कि इसने रोड को तोड़ दिया और जहां गिरा वहां आसपास के हिस्से जल गए।

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वे तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोग कह रहे थे कि जमीन के नीचे से आग निकली है तो कुछ लोग उल्का पिंड गिरने की बात कह रहे थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कहां से आई?












Click it and Unblock the Notifications