पहाड़ से गिरी चट्टान में चकनाचूर हो गई दो कार, हादसे का दिल दहलाने वाला Video Viral

नागालैंड में दो कार एक बड़ी चट्टान की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

नागालैंड के दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा में मंगलवार की शाम भूस्खलन के एक बोल्डर पहाड़ी से गिरने लगे, जिसकी चपेट में आकर सड़क पर जा रहीं दो कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

भारी बारिश के बाद करीब शाम 5 बजे इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि दो कार इस बोल्डर के गिरने से चकाचूर हो गई।

Two cars were shattered in nagaland

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने ट्वीट कर लोगों की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए कहा कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, उसे पकाला पहाड़ के नाम से जाना जाता है और ये भूस्खलन और चट्टानों के गिरने के लिए कुख्यात है।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि उनकी सरकार घायलों को आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार राजमार्ग के सभी खतरनाक जगहों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए भारत सरकार और @nhidcl के साथ प्रयास जारी रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+