हैदराबाद में तीन दिन तक गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग छात्रा! पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट

हैदराबाद, सितंबर 16। देश के अलग-अलग हिस्सों से नाबालिग लड़कियों के खिलाफ रेप और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अभी लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आक्रोश थमा नहीं था कि हैदराबाद से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद सिटी में दबीरपुरा की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद 3 दिन तक उसके साथ गैंगरेप हुआ। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Hyderabad case

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 12 सितंबर को अगवा हुई नाबालिग छात्रा के साथ आरोपियों ने कथित तौर पर दो अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग छात्रा 12 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक आरोपियों के चंगुल में ही रही। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान नईमठ ( 26) और सैयद रबीश (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

14 साल की लड़की को किया किडनैप

जानकारी के मुताबिक, छात्रा की मां ने मंगलवार को हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की बेटी का सोमवार देर शाम अपहरण हो गया है। वो घर से दवा खरीदने के लिए बाहर गई थी, लेकिन तब से घर नहीं लौटी। मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उसका यौन शोषण किया गया है। पुलिस ने इसके बाद पहले किडनैपिंग का केस दर्ज किया था, क्योंकि कुछ लोगों ने भी इसकी पुष्टि की थी कि उन्होंने लड़की को कार में ले जाते हुए देखा था।

लड़की को दिया गया नशे की डोज

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़की को शहर के पास एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया था, जिसके बाद लड़की घर लौटी और अपनी मां को पूरी वारदात बताई। पुलिस ने दो संदिग्धों को अरेस्ट कर पीड़िता की काउंसलिंग कर उसे घर जाने दिया है। वहीं पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी बेटी को कुछ नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाया गया था और उसके बाद गैंगरेप किया है।

इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, हम आगे पूरी जांच के बाद ही अधिक विवरण साझा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+