असम राइफल्स के जवानों पर उग्रवादियों का हमला, 2 शहीद, 8 घायल

पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों पर उग्रवादियों ने किया तीसरा बड़ा हमला। हमले में एनएससीएन-के गुट के शामिल होने के संदेह।

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में शनिवार को असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर बैठे नागा विद्रोहियों ने अचानक अटैक कर दिया। इस मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए और आठ घायल हो गए।

attack on assam rifles

'एनएससीएन-के की है ये करतूत'

डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के खापलांग गुट का हाथ होने का संदेह है। भारत-म्यानमार सीमा पर एक गांव के पास शनिवार को लगभग 2 बजे यह हमला हुआ।

रूटीन पेट्रोलिंग पर थे असम राइफल्स के जवान

असम राइफल्स के प्रवक्ता ने कहा, '16 असम राइफल्स की एक टुकड़ी रूटीन पेट्रोलिंग के लिए शुक्रवार को भेजी गई थी।

उन पर उग्रवादियों ने अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसकी चपेट में आने दो जवान शहीद हो गए। 8 घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।'

पिछले 15 दिनों में उग्रवादियों का तीसरा हमला

पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों पर उग्रवादियों का यह तीसरा हमला है।

19 नवंबर को एनएससीएन-के और उल्फा-आई ने असम के तिनसुकिया में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों पर हमला किया था। इसमें तीन जवान शहीद हो गए थे और चार घायल हुए थे।

26 नवंबर को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों के हमले में पांच कमांडो घायल हो गए थे।

नॉर्थ-ईस्ट में सक्रिय अधिकांश उग्रवादी संगठनों ने अपना बेस म्यानमार में बना रखा है। इनमें से कम से कम पांच ने मिलकर यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ वेस्टर्न साउथ ईस्ट एशिया नाम से फ्रंट बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+