धर्म परिवर्तन करा 'सेक्‍स स्‍लेव' बनाने के लिए पत्‍नी को ISIS के हाथ बेचने वाला था पति, दो गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम। केरल के एर्नाकुलम में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों 25 साल की एक युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा उसे सेक्‍स स्‍लेव बनाने के लिए आईएसआईएस ज्‍वाइन कराने वाले थे। दोनों युवकों की पहचान फवास जमाल और सियाद के तौर पर हुई है। एर्नाकुलम (रूरल) के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) एवी जॉर्ज ने बताया कि इनके ऊपर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

धर्म परिवर्तन करा 'सेक्‍स स्‍लेव' बनाने के लिए पत्‍नी को ISIS के हाथ बेचने वाला था पति, दो गिरफ्तार

पीडि़ता नॉर्थ केरल की रहने वाली है। उसने अपने पति मोहम्मद फैयाज़ के ऊपर सीरिया में आईएस के हाथों बेचने के षड्यंत्र का आरोप लगाया था। आपको बता दें ISIS अभी भी सीरिया के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में महिला ने कहा, 'न्‍यू माहे (थलासरी) निवासी मोहम्‍मद रियास मुझे सऊदी अरब ले गया था।

वह मुझे वहां से सीरिया ले जाकर इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) आतंकियों के यहां बेचने की फिराक में था।' महिला ने बताया कि सीरिया में उसे 'सेक्स स्लेव' के रूप में इस्तेमाल किया जाना था। 'द‍ हिंदू' की रिपार्ट के मुताबिक, इस मामले में आईएस की बात सामने आने के बाद स्‍थानीय पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

प्‍यार में फंसाकर किया शादी

मूलत: गुजरात की रहने वाली पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात 2014 में आरोपी मोहम्मद रियाज से हुई थी, जब उसने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने अंतरंग पलों का विडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला का फर्जी आधार बनवाकर अन्य दस्तावेज भी तैयार करवा लिया और जबरन धर्मांतरण करवा शादी कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+