कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रकाश राज के सामने रखी यह मांग

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार का दावा करने वाले प्रकाश राज नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर घिरे हुए नजर आ रहे हैं। नतीजों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने और येदुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनको ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। कर्नाटक में मतगणना के एक दिन पहले प्रकाश ने लिखा था, 'कल मिलते हैं, मुझे यकीन है कि कर्नाटक की जनता भाजपा को सरकार बनाने नहीं देगी। ये उन लोगों का जवाब होगा जिन्हें धोखा मिला है। हम इस कैंपेन के जरिए आम जनता के साथ खड़े रहेंगे और जो भी सत्ता में आएगा। उस पर दबाव बनाते रहेंगे।' अब सोशल मीडिया पर राज से कहा जा रहा है कि सामने आएं और अपने दावे के बारे में बताएं, नतीजों के बाद खुद को छुपाएं नहीं।

Twitterati ask Prakash Raj to come out of hiding after Karnataka Election results

भाजपा की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाश की फोटोज को लेकर कई तरह के जोक्स बन रहे हैं। ट्रोलर्स प्रकाश राज को निशाने पर लेते हुए कई मजाकिया फोटो बनाकर शेयर कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव परिणाम पर राजनीतिक हस्तियों के साथ ही साथ बॉलीवुड के कलाकार और यूजर्स भी ट्विटर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

सिंगर और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करके साउथ और बॉलीवुड के एक्टर प्रकाश राज को जवाब दिया है और लिखा कि राजू, शायद तुम्हें दुख होगा, अब बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार है। आपको आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं लेकिन दूसरों को तंग करके पब्लिसिटी बटोरने की अपनी कोशिशों को प्लीज बंद मत करना. परेश रावल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+