ट्विटर पर लोगों के अचानक से कम हुए फॉलोअर्स, CEO पराग को टैग कर यूजर्स ने की शिकायत
नई दिल्ली, 02 दिसंबर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को अचानक उस समय हलचल बढ़ गई, जब यूर्जस अपने फॉलोअर्स करने की शिकायत करने लगे। क्या आपके भी अकाउंट पर ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट हुई है? अगर हां, तो चिंता न करें, आप अकेले नहीं हैं। भारत में कई ट्विटर यूजर्स ने गुरुवार देर रात प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट को लेकर ट्विट किए हैं। लोग ट्विटर के सीईओ को पराग अग्रवाल को टैग करके ट्विट कर रहे हैं।

गुरुवार को अचानक से लाखों ट्विटर यूजर्स ने फॉलोअर्स की संख्या घटने की शिकायत की है। कई वैरीफाइड यूजर्स से ब्लू टिक भी ट्विटर ने वापस ले लिया। अचानक से ट्विटर पर इस बदलाव से यूजर्स परेशान हो गए हैं। लोगों ने ट्विटर हेल्प डेस्क और सीईओ पराग अग्रवाल को टैग करके इसकी शिकायत कर रहे हैं। अचानक से फॉलोअर्स कम होने से जहां, एक तरफ लोग परेशान हैं। माना जा रहा है कि, ट्विटर ने फेक अकाउंट पर कार्रवाई की है। जिसके चलते फॉलोअर्स कम हुए हैं।

ट्विटर ने 1 दिसंबर को निजी सूचना सुरक्षा नीति की पॉलिसी को अपडेट कर दिया। इसके बाद गुरुवार (2 नवंबर) को अचानक से लाखों ट्विटर यूजर्स ने फॉलोअर्स की संख्या घटने की शिकायत शुरू की है। ट्विटर ने निजी सूचना सुरक्षा नीति को अपडेट किया है। इससे निजी व्यक्तियों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरों या वीडियो को साझा करने की अनुमति किसी अन्य को नहीं दिया जा सकेगा।

अभी तक ट्विटर की तरफ से ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर अचानक से फॉलोअर्स की संख्या घटने का क्या कारण है? लोगों ने ट्विटर हेल्प डेस्क और सीईओ पराग अग्रवाल को टैग करके इसकी शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications