सोनम-आनंद की शादी की तस्वीरों और VIDEO से पटा सोशल मीडिया, ट्विटर पर यूजर्स ने खूब मजे लिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोनम और आनंद की शादी का फंक्शन तीन दिन चला, जिसमें मेहंदी, शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम था। पिछले तीन दिनों से दोनों की तस्वीरों से इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गई है, जिससे कई सोशल मीडिया यूजर्स बोर हो गए है

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोनम और आनंद की शादी का फंक्शन तीन दिन चला, जिसमें मेहंदी, शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम था। पिछले तीन दिनों से दोनों की तस्वीरों से इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गई है, जिससे कई सोशल मीडिया यूजर्स बोर हो गए हैं। सोनम की शादी की तस्वीरों से जहां उनके फैंस खुश हो गए, वहीं कुछ इतने बोर हो गए कि जोक्स ही बना डाले।

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया भर गया है। 7 मई को सोनम की मेंहदी का कार्यक्रम था, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इसके बाद 8 मई को दोपहर में दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी की। इसी दिन शाम में पूरे बॉलीवुड के लिए रिसेप्शन की पार्ट रखी गई थी। रिसेप्शन की पार्टी में शाहरुख-सलमान से लेकर ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी तक ने शिरकत की।

ऐसे में सोशल मीडिया पर तस्वीरों की बाढ़ आना तो होना ही था। सोनम कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों से जहां काफी खुश हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इससे एकदम बोर हो गए हैं। इंटरनेट पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरों पर कई तरह के जोक चल रहे हैं। कॉमेडियन सपन वर्मा ने लिखा, 'मैंने इतनी तस्वीरें और वीडियो अपनी शादी की नहीं देखी, जितनी सोनम कपूर की देखीं।' पढ़िये बाकी ट्वीट

ये भी पढ़ें: इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+