ट्विटर यूजर्स ने एलन मस्क को सिखाया सबक, महज 3 घंटे में 50 लाख से अधिक लोगों ने Threads APP को किया डाउनलोड
Threads APP: एलन मस्क की ओर से ट्विटर में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, इससे यूजर्स बेहद नाराज हो गए हैं। अब ट्विटर को सबक सिखाने के लिए यूजर्स बड़े स्तर पर थ्रेड्स एप (Threads APP) को डाउनलोड कर रहे हैं।
Threads APP के प्रति यूजर्स का क्रेज इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 3 घंटे के अंदर 5 मिलिनय से अधिक यूजर्स ने Threads APP को डाउनलोड किया है।

बता दें कि मेटा ने Threads APP को लॉन्च किया है। इसे 100 देशों में लॉन्च किया गया है। ट्विटर के प्रति लोगों का मोह टूटने के बाद अब यूजर्स Threads APP को बड़े पैमाने पर डाउनलोड कर रहे हैं। ट्विटर ने जब से पेड सब्सक्रिपशन शुरू किए हैं, तब से यूजर्स का इसके प्रति लगाव हट गया है।
थ्रेड्स एप की लॉन्चिंग के बाद यूजर्स ने मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह मीम्स मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत को लेकर है। यूजर गोविंदा की फिल्म नसीब की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम की भी फोटो शेयर कर रहे हैं।
वहीं, ट्विटर ने थ्रेड्स एप्स को लेकर मेटा को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए लीगल नोटिस भेजेंगे। एलन मस्क का कहना है कि मेटा ने ट्विटर की कॉपी करके थ्रेड्स एप बनाया है। ट्विटर के वकील स्पिरो ने मार्क जुकरबर्ग को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मेटा, ट्विटर से जुड़े सीक्रेट और बेहद खुफिया जानकारियों का इस्तेमाल बंद करे।
बता दें कि थ्रेड्स इंस्टाग्राम का एक एप है। जिसमें यूजर्स अपने इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स के साथ साइन इन कर सकते हैं। इसके साथ वे अपना पुराना यूजर नेम, फॉलोअर्स और वेरिफिकेशन बैज जारी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Threads: ट्विटर से टक्कर लेने मेटा ने लॉन्च किया थ्रेड्स, कमाई की तलाश में हैं प्लेटफॉर्म्स












Click it and Unblock the Notifications