ट्विटर यूजर ने पूछा- अदनान सामी को 'पद्मश्री' क्यों, सिंगर ने दिया मजेदार जवाब, हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारत आज (26 जनवरी) अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस दिन विश्व ने राजपथ से हमारी शक्ति और संस्कृति का दर्शन किया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया गया और पूरे भारत में धूमधाम से यह उत्सव मनाया गया। इसी बीच इस साल 'पद्मश्री' अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है।

पद्मश्री से सम्मानित होंगे अदनान

पद्मश्री से सम्मानित होंगे अदनान

गौरतलब है कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के बाद देश के कुछ चुनिंदा शख्सियतों को 'पद्मश्री' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस साल पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाले लोगों में एक नाम पाकिस्तान में जन्मे लेकिन अब भारतीय कहलाने वाले सिंगर अदनान सामी का है। अदनान सामी को जब इस बात का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की।

अदनान ने दिया मजेदार जवाब

अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि, आपको यह सम्मान क्यों दिया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर के इस सवाल का अदनान सामी ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया जो अब वायरल हो रहा है। अदनान सामी ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं बिरयानी अच्छी बनाता हूं।' बता दें इससे पहले सम्मान मिलने की घोषणा पर अदनान ने ट्वीट कर भारत सरकार को धन्यवाद कहा था।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी अदनान को बधाई

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी अदनान को बधाई

अदनान सामी को 'पद्म श्री' से सम्मानित करने की घोषणा के बाद मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में अदनान सामी को बधाई दी है। अपने ट्वीट में पुरी ने लिखा कि प्रतिभाशाली अदनान सामी को 'पद्मश्री अवार्ड' से सम्मानित होने पर बधाई, वह उन अनेकों लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में आस्था जताई और इसलिए भारतीय नागरिकता दी भी गई, मुझे उम्मीद है कि शाहीन बाग सुन रहा है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत नागरिकता लेने में विश्वास नहीं करता है और आज भी CAA को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में लहराया तिरंगा, उपराज्यपाल बोले- ' 370 हटने से पूरे देश से जुड़ा राज्य'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+