भारतीय छात्रा की तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर पाकिस्तान डिफेंस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्ली। ट्विटर ने पाकिस्तान के वेरिफाइड 'पाकिस्तान डिफेंस' नाम के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इस ट्विटर हैंडल से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रनेता कवलप्रीत कौर की फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में बदलाव कर उसे गलत तरह से पेश किया गया था। वामपंथी छात्रनेता कवलप्रीत ने 27 जून को एक तस्वीर पोस्ट की थी। कौर ने में भारत में हो रही मॉब लिन्चिंग की घटनाओं पर चले 'नॉट इन माय नेम' अभियान में हिस्सा लेते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद से अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।

Twitter suspends verified Pak Defense handle for faking Indian picture

दिल्ली विश्वविद्यालय की इस छात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। कवलप्रीत के हाथ में जो प्लेकार्ड है, उसमें लिखा है कि वह भारतीय नागरिक होने के नाते देश के धर्मनिरपेश ढांचे और संविधान के पक्ष में खड़ी हैं और मुस्लिमों की सांप्रदायिक मॉब लिन्चिंग के खिलाफ हैं।

Twitter suspends verified Pak Defense handle for faking Indian picture

पाकिस्तान डिफेंस के ट्विटर हैंडल ने कवलप्रीत की इसी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें कवलप्रीत के हाथों का प्लेकार्ड और उसका संदेश ही बदल डाला। इस तस्वीर में कवलप्रीत के हाथों में जो प्लेकार्ड दिखाया गया उसमें लिखा गया कि मैं भारतीय हूं लेकिन मुझे भारत से नफरत है, क्योंकि यह औपनिवेशिक इकाई है जिसने नागालैंड, कश्मीर, मणिपुर आदि राज्यों पर कब्जा किया है। कवलप्रीत को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उन्होंने ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज की। उन्होंने पाकिस्तान डिफेंस नाम के पेज को रिपोर्ट करने की अपील की। इसके बाद ट्विटर ने इस पेज को डिलीट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+