सात दिन बाद सिंगर अभिजीत ने ट्वीटर पर बनाया दूसरा अकाउंट, वो भी हो गया सस्पेंड
उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘‘वंदे मातरम। मैं वापस आ गया हूं। राष्ट्रविरोधी मेरी आवाज को नहीं दबा सकते। भारतीय सेना को सलाम। यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है। बाकी फर्जी हैं।''
नई दिल्ली। ट्विटर अकांउट सस्पेंड होने के बाद प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर नये अकाउंट (@singerabhijeet) के साथ सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वापस आए थे। लेकिन ट्विटर ने उसी दिन उनके नये अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया। हालांकि, इसके पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। एकाउंट बनाते ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि वो राष्ट्रविरोधियों के खिलाफ हैं।

उन्होंने इस क्लिप में कहा, ''यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है। जब तक मेरा सत्यापित (वेरिफाइड) खाता फिर शुरू नहीं होता कृपया मुझे इस ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करें। इसके अलावा मेरे नाम वाले सारे खाते फर्जी हैं और मेरी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।'' उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''वंदे मातरम। मैं वापस आ गया हूं। राष्ट्रविरोधी मेरी आवाज को नहीं दबा सकते। भारतीय सेना को सलाम। यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है। बाकी फर्जी हैं।''

अभिजीत ने आगे कहा कि मैं उन लोगों के खिलाफ हूं जो देश के खिलाफ हैं इंडियन आर्मी के खिलाफ हैं। अभिजीत ने कहा कि I am back. हम सब साथ हैं और हम सब मिलकर देश से ऐसे लोगों का सफाया कर देंगे जो देश के खिलाफ हैं। उल्लेखनीय है कि अभिजीत के सपोर्ट में सिंगर सोनू निगम ने भी अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस पर अभिजीत ने कहा कि वो सोनू के इस कदम से काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications