नए नियमों को लेकर Twitter का बड़ा बयान, कहा- गोपनीयता की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, 31 मई। भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को लेकर लाए गए नए नियमों पर अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, हम भारत में लागू कानूनों का पालन करने का प्रयास करते हैं, हम पारदर्शिता के सिद्धांतों, सेवा में हर आवाज को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता और भारतीय कानून के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गोपनीयता की रक्षा के लिए कड़ाई से निर्देशित हैं।

गौरतलब है कि ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की प्राइवेट पॉलिस को लेकर सख्त नजर आ रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को 26 मई से लागू होने वाले नए गोपनीयता नियम का पालन करने में विफल रहने को लेकर चेतावनी के साथ नोटिस भेजा है। दरअसल 25 फरवरी को, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नए नियमों का पालन करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तीन महीने की समय सीमा दी थी, जो 26 मई को खत्म हो गई।
यह भी पढ़ें: क्या अगले दो दिनों में ब्लॉक होने वाला है Twitter, Facebook and Instagram, केंद्र ने भेजा नोटिस
Twitter के खिलाफ FIR दर्ज
नए वेब नियमों को लेकर सरकार की नाराजगी का सामना कर रहे ट्विटर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने ट्विटर के खिलाफ गलत सूचना देने और पॉस्को अधिनियम का उल्लंघन करने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसकी जानकारी एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने दी है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक जांच के दौरान माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर ने गलत जानकारी दी है। आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों के लिए इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस बंद करने की मांग भी उठाई है, उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए सेफ नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications