सोशल मीडिया साइट Twitter हुआ डाउन, लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर बुधवार को डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के कई देशों में ट्विटर की सेवाएं बंद हो गईं। कई यूजर्स को ट्विटर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अपना अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे थे। यूर्जस ना तो ट्विटर को एंड्रोएड पर लॉगइन कर पा रहे हैं और ना ही आईओएस पर। हालांकि इस समस्या पर कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक जवाब नहीं आया है। कई लोगों ने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाने की शिकायत की।

बुधवार शाम 8:30 के आसपास ट्विटर पर ये तकनीकी समय आई है। रिपोर्ट आ रही है कि भारत के साथ ही मलेशिया और इंडोनेशिया समेत एशिया के अन्य देशों में भी ट्विटर यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वे DownDetector नामक वेबसाइट पर जाकर इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
इससे पहले 15 अक्टूबर को भी ट्विटर को ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। ट्विटर बीते एक साल में चार बार डाउन हो चुका है। पिछली बार जुलाई 2019 में एक घंटे तक यूजर्स इसी तरह से ट्वीट नहीं कर पाए थे। फरवरी 2019 में भी ऐसा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications