Twitter के प्रबंधन में बड़ा बदलाव, एंथनी नोटों ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के प्रबंधन में बड़ा बदलाव हुआ है। वॉल स्ट्रीट के बैंकर से सिलिकॉन वैली के एक्जीक्यूटिव बने एंथनी नोटो ने ट्विटर इंक को अलविदा कह दिया है। वो अब ऑनलाइन लेंडर सोशल फाइनेंस इंक के CEO का पद संभालेंगे। नोटों ने उस वक्त वॉल स्ट्रीट में शुरुआथ की थी जब डॉट कॉम की दुनिया शुरू हो रही थी। इस दौरान वो गोल्डमैन ग्रुप इंक के टॉप टेक बैंकर बन गए। वो वहां IPO का काम संभाल रहे थे। इसके बाद वो ट्विटर के मुख्य आर्थिक अधिकारी बन गए। यहां उन्होंने साल 2013 के नवंबर में ज्वाइन किया था। साल 2016 में ट्विटर में उन्हें चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोशन मिला।

निवेशकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए

निवेशकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए

हालांकि नोटों के कार्यकाल के दौरान ट्विटर की योजनाओं और लाभ के मुद्दों पर विश्लेषकों और निवेशकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। ऐसे में उम्मीद की जाने लगी कि ट्विटर जल्द ही कोई फैसला लेगी। साल 2012 से साल 2017 की तिमाही तक ढाई बिलियन डॉलर का नुकसान उठा चुकी है। इसके बाद कंपनी दबाव में आ गई कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर किस तरह से उत्पीड़नो को रोके और अपने कुछ यूजर्स के सामने आ रही दिक्कतों को कैसे हल करे।

नोटों ट्विटर के बहुत ही जिम्मेदार शख्स

नोटों ट्विटर के बहुत ही जिम्मेदार शख्स

नोटों ने ट्विटर पर वीडियो जोड़ने और एक बेहतर विज्ञापन की जगह बनाने पर काम किया। वेल्स फारगो विश्लेषक पीटर स्टेबलर ने कहा कि नोटों ट्विटर के बहुत ही जिम्मेदार शख्स थे जिन्होंने वॉलस्ट्रीट को यह विश्वास दिलाया था कि जल्द ही हालात अच्छे हो जाएंगे। स्टेबलर ने अपने एक रिसर्च नोट में लिखा है कि नोटों का ट्विटर से जाना नुकसानदायक है।

नोटों की जिम्मेदारियां अन्य अधिकारी वहन करेंगे

नोटों की जिम्मेदारियां अन्य अधिकारी वहन करेंगे

उन्होंने लिखा है कि - नोटों की गैर मौजूदगी में हमारा मानना है कि कंपनी को किसी और को आगे बढ़ाना होगा जो निवेशकों को संबोधित कर सके। ट्विटर वो अपनी रणनीतियों में बदलाव करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे। फिलहाल ट्विटर ने नोटों की जगह किसी और के आने की सूचना नहीं दी लेकिन कहा है कि नोटों की जिम्मेदारियां अन्य अधिकारी वहन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+