न्यूज एजेंसी पीटीआई का ट्विटर अकाउंट हैक, 20 मिनट में हुआ सही

हैक करने के बाद हैकरों की तरफ से लगातार दो ट्वीट किए गए। इन ट्वीट में सोशल नेटवर्किंग मैसेंजर एप्लिकेशन टेलीग्राम का लिंक शेयर किया गया।

नई दिल्ली। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे न्यूज एजेंसी पीटीआई के ट्विटर अकाउंट पर हैकरों ने हमला कर दिया और उसे हैक कर लिया। हैक करने के बाद हैकरों की तरफ से लगातार दो ट्वीट किए गए। इन ट्वीट में सोशल नेटवर्किंग मैसेंजर एप्लिकेशन टेलीग्राम का लिंक शेयर किया गया। इतना ही नहीं, तीसरे ट्वीट के साथ ही पीटीआई के ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया गया। हैकरों की तरफ से जो नई प्रोफाइल फोटो लगाई गई उसमें ईरान क्रैक सिक्योरिटी टीम के नाम से एक तस्वीर लगाई गई थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई का ट्विटर अकाउंट हैक, 20 मिनट में हुआ सही
ये भी पढ़ें- #Budget2017: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ एक्शन को लेकर नया कानून, आसानी से जब्त होगी संपत्ति

हालांकि, हैकिंग होने के महज 20 मिनट बाद ही पीटीआई ने इसे री-स्टोर कर लिया, लेकिन इस तरह से हैकिंग किए जाने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रुप ने जो ट्वीट किया उसमें लिखा था सबसे अच्छे चैनल टेलिग्राम से जुड़ें (Join the best channel telegram) लिखा था। इसके बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई की तरफ से उसके ट्विटर अकाउंट पर एक आधिकारिक सूचना जारी की गई कि शाम 7.30 बजे से लेकर 7.50 बजे तक पीटीआई का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और इस दौरान पीटीआई के ट्विटर अकाउंट पर आए किसी भी संदेश के लिए पीटीआई जिम्मेदार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+