Farmers Protest: किसानों के बीच गर्म कपड़े बांट रहे हैं पंजाब के जुड़वा भाई, पीएम मोदी के हैं 'जबरा फैन'

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा से किसानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सिंघु बॉर्डर, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की मदद के लिए भी लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। इस बीच पंजाब के दो जुड़वा भाई इन दिनों गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं। रविवार को उन्होंने किसानों के बीच गर्म कपड़े बांटने का काम किया। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड में किसानों की मौत के मामले भी सामने आए हैं, जिसे देखते हुए इन दोनों ने गर्म कपड़े बांटने का फैसला किया।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों को गर्म कपड़े बांट रहे Punjab के जुड़वां भाई,PM Modi के फैन| वनइंडिया हिंदी
    Twin Brother from punjab

    'हमें विश्वास है कि पीएम किसानों का दर्द समझेंगे'

    किसानों के समर्थन में बोलते हुए इन दो भाईयों में से एक करणवीर ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त फैन और उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी इस बात को समझ जाएंगे कि किसानों के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। करणवीर ने आगे कहा है कि ऐसी कड़ाके की ठंड में कौन सड़क पर बैठना पसंद करेगा। यह हमारे लिए संघर्ष का समय है।

    आपको बता दें कि किसान आंदोलन का आज 17वां दिन है, लेकिन अभी तक किसान और सरकार के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है। सोमवार से किसानों ने अपने आंदोलन को देशव्यापी करने की चेतावनी दी है। हालांकि यूपी के चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे यूपी के किसानों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+