सैंडल पहनकर किताबों पर बैठी ट्विंकल खन्ना, भड़के लोग, हो गईं ट्रोल

Recommended Video

    Twinkle Khanna trolled for sitting on books has message the easily outraged । वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। ट्विंकल खन्ना भले ही अपने फिल्मी सफर में फेल रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों राईटिंग की क्षेत्र में हाथ आजमाने वाली ट्विंकल सोशल मीडिया पर एक फोटो की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

    दरअसल मिसेज अक्षय कुमार ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह किताबों के ढेर पर बैठी नजर आ रही हैं उनका यह फोटो, फैशन मैगजीन के लिए कराए गए एक फोटोशूट का हिस्‍सा है। इस फोटो में ट्विंकल खन्ना का पैर एक स्‍टूल पर रखा हुआ है, जिसे लोगों ने किताबों का ढेर समझ लिया है, बस फिर क्या था, लोगों ने ट्विंकल के लिए ट्विटर पर अनाप-शनाप लिखना शुरू कर दिया।

    किताबों का अपमान कर रही हैं...

    किताबों का अपमान कर रही हैं...

    कुछ लोगों ने उनके लिए लिखा कि किताबों पर पैर रखना बुरी बात है मैडम तो किसी ने उन्हें ठीक से रहने की नसीहत दे डाली। तो कुछ लोगों ने लिखा ये बुरी बात है , इस तरह से आप किताबों का अपमान कर रही हैं और गलत संदेश दे रही हैं।

    किताबों पर पैर रखना बुरी बात

    कुछ लोगों ने लिखा कि भारत में किताब को मां सरस्वती का रूप मानते हैं, एक तो आप उस पर बैठी हैं और उसके अलावा उनके पास पैर रखा हुआ है, आपको शर्म आनी चाहिए।

    करारा जवाब

    लेकिन ट्विंकल कहां चुप रहने वाली थीं, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया और ऐसा जवाब दिया कि जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

    कोई समस्‍या नहीं

    उन्होंने लिखा कि आसानी से क्रोधित हो जाने वाले लोगों के लिए - मेरा पैर स्‍टूल पर है, किताब पर नहीं क्‍योंकि मैं नहीं चाहती कि धूल किताब के कवर पर लगे। इसके अलावा मुझे किताबों पर बैठने, उनके पास सोने और यहां तक की बाथरूम में पढ़ने के लिए उनका ढेर लगाने से भी कोई समस्‍या नहीं है, बुद्धि के देवता आपके पास तब आएंगे जब आप उन्‍हें पढ़ेंगे, न कि उनकी पूजा करेंगे. इस किताबी कीड़े की तरफ से खूब सारी खुशियां और प्‍यार।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+