बीजेपी में शामिल होने के बाद एक्टर यश बोले-ट्विंकल-अक्षय शादीशुदा, मैं और नुसरत नहीं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में नेताओं और टॉलीवुड एक्टरों के आने जाने का सिलसिला जारी है। हाल के सप्ताहों में कई अभिनेता भाजपा में शामिल हुए हैं और आने वाले दिनों में कुछ और हो सकते हैं। इस लिस्ट में नया नाम एक्टर यश दासगुप्ता का जुड़ गया है। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के करीबी दोस्त यश बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद यश दासगुप्ता ने अपने और नुसरत के बीच के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजस्थान ट्रिप के बाद अफवाहों का बाजार गर्म

राजस्थान ट्रिप के बाद अफवाहों का बाजार गर्म

मीडिया में ऐसी खबरें चल रही है कि, यश दासगुप्ता टीएमसी सांसद नुसरत को डेट कर रहे हैं। यश और नुसरत जहान पिछले कुछ समय से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। नुसरत निखिल जैन के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंध गई थी। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। हाल ही में नुसरत की यश दासगुप्ता के साथ राजस्थान ट्रिप के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।

यश ने कहा अक्षय और ट्विंकल की शादी हो चुकी है, नुसरत और मेरी नहीं हुई हैं

यश ने कहा अक्षय और ट्विंकल की शादी हो चुकी है, नुसरत और मेरी नहीं हुई हैं

एक इंटरव्यू में जब यश दासगुप्ता से सवाल किया गया कि, आपकी करीबी दोस्त नुसरत टीएमसी में हैं और आप बीजेपी में शामिल हो गए हैं? इसके पीछे की क्या वजह है। इस पर यश ने जवाब देते हुए कहा, ऐसा क्यों नहीं हो सकता? घर पर परिवार के सदस्यों की अलग-अलग राय नहीं हो सकती क्या? उनसे पूछा गया- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तरह? इसपर यश ने कहा अक्षय और ट्विंकल की शादी हो चुकी है। नुसरत और मेरी नहीं हुई हैं।

नुसरत इस मामले पर दे चुकी हैं सफाई

नुसरत इस मामले पर दे चुकी हैं सफाई

यश ने कहा कि, ऐसे में हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अब आप लोग इसका कुछ भी मतलब निकाल सकते हैं। बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन के रिश्तों में खटपट की खबरें आने के बाद नुसरत और यश का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि नुसरत ने इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा था कि, मेरे निजी जीवन के मामले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे हैं, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं।

यश बंगाली फिल्‍म इंडस्‍ट्री के नामी चेहरे हैं

यश बंगाली फिल्‍म इंडस्‍ट्री के नामी चेहरे हैं

यश बंगाली फिल्‍म इंडस्‍ट्री के नामी चेहरे हैं। उन्‍होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया है। दरअसल कई महीनों तक नुसरत और निखिल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं की। जिसके बाद उनके फैंस ऐसे कयास लगा रहे है कि, उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। नुसरत बशीरहाट से टीएमसी की सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+