CID के डायरेक्टर को बनाया गया FTII का अध्यक्ष, अनुपम खेर ने अक्टूबर में दिया था इस्तीफा
अभिनेता अनुपम खेर के इस्तीफे के बाद मशहूर टीवी सीरीज सीआईडी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बीपी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
नई दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर के इस्तीफे के बाद मशहूर टीवी सीरीज सीआईडी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बीपी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीपी सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। अनुपम खेर ने अक्टूबर में अपने बिजी शेड्यूल को कारण बताते हुए इस्तीफा दे दिया था।

टीवी पर सबले लंबे समय तक चलने वाले सीरियलों में शुमार सीआईडी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एफटीआईआई के नए अध्यक्ष होंगे। सिंह ने खुद एफटीआईआई से पढ़ाई की है और सिनेमैटोग्राफी में उनकी महारत है। साल 2004 में 111 मिनट तक सिंगल शॉट लेने के लिए उनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। ये शॉट उन्होंने सीआईडी के छह साल पूरे होने पर लिया था।
ये भी पढ़ें: Zomato के वायरल वीडियो पर भड़कीं 'वास्तव' की एक्ट्रेस, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख लगाई क्लास
इससे पहले एफटीआईआई के अध्यक्ष अनुपम खेर ने एक महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें गजेंद्र शर्मा की जगह संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उन्होंने 31 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया।
इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री को अपना इस्तीफा सौंपते हुए खेर ने कहा था कि वे अमेरिका में एक शो के लिए जा रहे हैं, जहां उन्हें 9 महीनों तक रहना होगा। खेर ने कहा कि वे 2018 से लेकर 2019 के बीच अमेरिका में रहेंगे और उसके बाद अगले कम से कम तीन साल के लिए इस शो में बिजी रहेंगे।
ये भी पढ़ें: OnePlus के ब्रांड एंबैस्डर अमिताभ बच्चन का Samsung फोन हुआ खराब, Xiaomi ने उठाया मौके का फायदा
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications