TV के राम अरुण गोविल ने बताया क्यों हुए BJP में शामिल, कहा-जय श्रीराम को लेकर ममता बनर्जी की चिड़चिड़ाहट ने...
TV के 'राम' अरुण गोविल ने बताया क्यों हुए BJP में शामिल, कहा- जय श्रीराम को लेकर ममता बनर्जी की चिड़चिड़ाहट ने...
नई
Recommended Video

अरुण गोविल ने बताया क्यों हुए BJP में शामिल?
टीवी अभिनेता अरुण गोविल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए बताया कि आखिर वो बीजेपी में क्यों शामिल हुए हैं। अरुण गोविल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'जय श्रीराम' के नारे को लेकर चिड़चिड़ाहट ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए सोचने पर मजबूर किया।
अरुण गोविल ने कहा, ''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'जय श्रीराम' के नारे को जो चिड़चिड़ाहट है, मेरे लिए भाजपा में शामिल होने का एक ट्रिगर प्वाइंट था। 'जय श्रीराम' कहने में कुछ भी गलत नहीं है ... यह एक नारा नहीं है, एक राजनीतिक नारा भी नहीं है। यह हमारे लिए जीवन का एक तरीका है, यह हमारी संस्कृति और लोकाचार का प्रतिनिधित्व करता है।''

पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से भी प्रभावित हैं अरुण गोविल
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अरुण गोविल ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। इस मौके पर बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से भी अरुण गोविल प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर अरुण गोविल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। इस मौके पर बीजेपी नेता ने कहा, अरुण गोविल का एक अभिनेता के तौर पर जीवन गैरविवादित रहा है। हम बीजेपी में उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं।

कांग्रेस का भी समर्थन कर चुके हैं अरुण गोविल
अरुण गोविल का चर्चित धारावाहिक 'रामायण' 1987 में आया था। जब अरुण गोवित अपनी लोकप्रियता के शीर्ष वक्त में थे तो 80 के दशक में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उनकी विचारधार का समर्थन किया था। बीजेपी ने उस वक्त 'रामायण' धारावाहिक के अरविंद त्रिवेदी, जिन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी, और दीपिका चिखालिया जो सीता के रोल में थीं, उनको टिकट दिया था। 'रामायण' के अलावा अरुण गोविल ने हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications