स्टिंग:पैसों के लिए अरब के अधेड़ आदमियों के हाथों ऐसे बेची जा रहीं नाबालिग लड़कियां
नई दिल्ली। मुस्लिम लड़कियों को शादी के नाम पर कैसे अरब के अधेड़ आदमियों के हाथों बेचा जाता है, इसका खुलासा एक टीवी चैनल ने स्टिंग के जरिए किया है। शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों को अरब के उम्रदराज लोगों के हाथों बेचा जाता है।

अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक ने हैदराबाद में एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें खुलासा किया गया कि कैसे नाबालिग मुस्लिम लड़कियों को शादी के नाम पर अरब देशों में रहने वाले उम्रदराज लोगों के हाथों बेच दिया जाता है। बदले में उनसे मोटी रकम दी जाती है। ऐसी शादियों के लिए ब्रोकर्स काम करते हैं। इसके लिए पूरा रैकेट काम करता है जो मुस्लिम नाबालिग लड़कियों को मोटी-मोटी रकम अरब के लोगों के हाथों बेच देता है। शादी के बाद लड़कियों को अरब भेजने के लिए पासपोर्ट पर उनकी उम्र बढ़ाकर दिखाई जाती है।
चैनल ने इस पूरे रैकेट का स्टिंग कर दिखाया कि कैसे एक शादी के लिए 50 हजार रुपए की डील होती है। चैनल ने पीड़िता का इंटरव्यू भी दिखाया। पीड़िता ने दिखाया कि कैसे महज 12 साल की उम्र में उसकी शादी 65 साल के आदमी से करवाई गई। जिस शख्स से उसकी शादी करवाई गई उसकी पहले से दो पत्नियां थी। शादी के बाद उसके पति ने सिर्फ 1 हफ्ते उसे अपने साथ रखा और फिर उसे तलाक देकर वापस भेज दिया। इस स्टिंग के सामने आने के बाद मुस्लिम संगठनों ने इस पर रोक की मांग की है और इसे गैर इस्लामिक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications