नोएडा में टीवी एंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी से गिरकर मौत, साथी एंकर थे फ्लैट में मौजूद

नई दिल्ली। एक निजी न्यूज चैनल में एंकर राधिका कौशिक की शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। न्यूज एंकर राधिका कौशिक नोएडा सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहती थीं। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे वो अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरीं। सोसाइटी के गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वो मृत पाई गईं। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथी एंकर राहुल अवस्थी साथ में थे

साथी एंकर राहुल अवस्थी साथ में थे

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। राधिका राजस्थान की रहने वाली थीं। वो यहां फ्लैट में अकेले रहती थीं लेकिन शुक्रवार की रात उनके ही साथी एंकर राहुल अवस्थी के भी उनके साथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने राहुल अवस्था से भी मामले में पूछताछ कर सकती है।

राहुल से हुई कहासुनी!

राहुल से हुई कहासुनी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच सामने आया है कि राधिका और राहुल के बीच शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों ने शराब भी पी हुई थी। दावा किया गया है कि बहस राहुल जब टॉयलेट में गए तभी राधिका बालकनी से कूदीं। हालांकि मौत की वजह आत्महत्या है, हादसा या फिर कुछ और इस पर पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

जयपुर से पहुंचा परिवार

जयपुर से पहुंचा परिवार

राधिका के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। जिसके बाद परिवार जयपुर से नोएडा पहुंच गया है। परिवार के लोगों ने बताया है कि गुरुवार शाम में ही उनकी राधिका से बात हुई थी। राधिका की मौत की वजह क्या है, इस पर अभी कोई भी कुछ नहीं कह पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+