कांग्रेस में शामिल हुईं बिग बॉस विनर 'भाबी जी' शिल्पा शिंदे, बोलीं-पार्टी कहेगी तो लडूंगी चुनाव

मुंबई। टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को मुंबई में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।मुंबई कांग्रेस कमेटी के हेड संजय निरुपम और पार्टी नेता चरण सिंह सपरा की मौजूदगी में शिल्पा ने कांग्रेस में शामिल हुईं। मुंबई की रहने वाली शिंदे के बीते कुछ दिन से कांग्रेस में आने की खबरें थीं लेकिन उन्होंने इस पर पहले से कुछ नहीं बताया था। कांग्रेस में शामिल होने के पीछे उन्होंने पार्टी और राहुल गांधी की नीतियों में विश्वास होने की बात कही। वहीं चुनाव लड़ने को लेकर शिल्पा ने कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो चुनाव में भी जरूर उतरेंगी। टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुईं शिल्पा बिग-बॉस के ग्यारहवें सीजन की विजेता भी रही हैं। शिल्पा का टीवी में दो दशक का करियर है, वहीं वो फिल्मों में भी कुछ छोटी-मोटी भूमिकाएं कर चुकी हैं।।

टीवी में कमाया है नाम

टीवी में कमाया है नाम

जानकारी के मुताबिक, शिल्पा ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े संजय निरुपम की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ली। 41 साल की शिंदे ने अपना टेलीविजन डेब्यू 1999 में किया था। उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली 'भाभी जी घर पर है!' के अंगूरी भाभी के किरदार के लिए। सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा शिंदे ने सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया था। निर्माताओं से लड़ाई होने के बाद उन्होंने साल 2016 में शो छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद शिल्पा ने निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिस पर काफी बवाल मचा था, हालांकि निर्माताओं ने उनके सारे आरोप को बेबुनियाद बताया था।

बिग-बॉस जीता

बिग-बॉस जीता

भाभी जी घर पर हैं छोड़ने के बाद शिंदे ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया। वो इस शो की विजेत रहीं। शिल्पा ने हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को हराकर ये खिताब जीता हासिल किया। इस शो को जीतने के बाद एक बार फिर शिल्पा की किस्मत चमकी।

मुंबई की रहने वाली हैं शिल्पा

मुंबई की रहने वाली हैं शिल्पा

शिल्पा का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की शिल्पा अपने परिवार की काफी चहेती इंसान हैं, उन्हें छोड़कर उनके सारे भाई-बहन विवाहित हैं। उनके पापा हाईकोर्ट में जज थे लेकिन साल 2013 में निधन हो गया था, जबकि उनकी मां गीता शिंदे गृहणी हैं, शिल्पा अपनी मां के काफी करीब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+