एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के कमरे से मिला सुसाइड नोट, लिखा- 'मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन अब थक गई हूं...'

क्राइम पेट्रोल की मशहूर एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड नोट से एक बड़ा खुलासा हुआ है...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच मंगलवार को टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर ने सबको चौंका दिया। टेलीविजन के चर्चित शो 'क्राइम पेट्रोल' की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेक्षा मेहता पिछले काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थीं। खुदकुशी मामले की जांच कर रही पुलिस को अब उनके घर से प्रेक्षा मेहता का लिखा सुसाइड नोट मिला है। प्रेक्षा मेहता के इस सुसाइड नोट से एक बड़ा खुलासा हुआ है।

'इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है'

'इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है'

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रेक्षा मेहता ने अपने एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है, 'मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है, मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की, अब मैं थक गई हूं।' वहीं, इंदौर के हीरा नगर पुलिस थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव भदौरिया ने इस मामले में बताया कि हमारी शुरुआती जांच में हमें लगता है कि प्रेक्षा मेहता डिप्रेशन से जूझ रहीं थी। हम अभी इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

'प्रेक्षा सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी'

'प्रेक्षा सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी'

इस मामले में प्रेक्षा मेहता के चचेरे भाई, जो उनके घर के पास ही रहते हैं, ने बताया, 'उसने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की और उसी मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार किया। उसे अपने आप से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। प्रेक्षा बचपन से काफी जिंदादिल लड़की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो चुप-चुप सी रहने लगी थी। सोमवार रात को घर के सभी लोग एक साथ बैठे थे, लेकिन प्रेक्षा सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी। उसकी मां ने उससे पूछा भी कि सब ठीक है? प्रेक्षा ने कहा कि हां सब ठीक है।' अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही प्रेक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।'

दोस्त करण कुंद्रा ने किया ट्वीट

दोस्त करण कुंद्रा ने किया ट्वीट

प्रेक्षा मेहता की मौत की खबर से टीवी कलाकार सदमे में हैं। प्रेक्षा के दोस्त करण कुंद्रा ने अपना दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना, ये लाइनें अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर टीवी के एक और कलाकार ने खुदकुशी कर ली। प्रेक्षा मेहता ये बहुत दुखद है। तुम बहुत यंग थीं। तुम्हारे सामने तुम्हारी पूरी जिंदगी पड़ी थी। हम लोगों को मानसिक चीजों के बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत है।'

'आस-पास के लोगों से बात करने की ज्यादा जरूरत'

'आस-पास के लोगों से बात करने की ज्यादा जरूरत'

करण कुंद्रा ने आगे लिखा, 'उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालिए, देखकर लगता है कि सबकुछ सामान्य था। कुछ भी ऐसा नहीं, जो अजीब लगे। इस बात से ही पता चलता है कि इस कठिन समय में हमें अपने आस-पास के लोगों से बात करने की कितनी जरूरत है। ये मान लेना ही काफी नहीं है कि हमारे आस-पास के लोग ठीक हैं। हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करेंगे।'

क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में कर चुकीं थी काम

क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में कर चुकीं थी काम

आपको बता दें कि प्रेक्षा मेहता टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में काम कर चुकीं थी। बताया जा रहा कि कोरोना वायरस की महामारी में लॉकडाउन के चलते काम ना मिलने के कारण पिछले लंबे समय से वो परेशान और डिप्रेशन में थीं। अभी कुछ दिन पहले ही टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने भी काम ना मिलने के चलते डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं, पिछले साल तनाव की वजह से अभिनेता कुशल पंजाबी भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+