प्रोड्यूसर ने मुझे हीरो के साथ सोने के लिए कहा था: किश्वर मर्चेंट ने कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई, मई 28: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर लंबे समय से चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहे हैं। फिल्म और टीवी ऐक्ट्रेसेस, अभिनेता भी अपने बुरे अनुभव मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। अब टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने हालिया इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर अहम खुलासा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह उनके साथ हुआ, तब उनकी मां भी उनके साथ थीं।

किश्वर मर्चेंट ने बताया अपना कास्टिंग काउच अनुभव

किश्वर मर्चेंट ने बताया अपना कास्टिंग काउच अनुभव

ईटी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी , डायट, फिल्मी कैरियर और कई अनुभव साझा किए। कास्टिंग काउच अनुभव का जिक्र करते हुए किश्वर ने बताया, मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं मीटिंग के लिए गई थी लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार हुआ। मेरी मां मेरे साथ थीं। मुझसे कहा गया कि मुझे हीरो के साथ सोना होगा। मैंने विनम्रता के साथ ऑफर ठुकरा दिया और चली गई। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह बहुत होता है या यह नॉर्मल बात है।

 'वो हीरो और प्रोड्यूसर इंडस्ट्री का बड़ा नाम है'

'वो हीरो और प्रोड्यूसर इंडस्ट्री का बड़ा नाम है'

किश्वर ने कहा कि, इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में यह चीज होती है। किश्वर ने कहा कि वह हीरो और प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताएंगी लेकिन जान लीजिए कि वह बड़े नाम थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी वजह से वह फिल्मों से दूर रहीं? इस पर किश्वर का जवाब था, नहीं मैं काम के लिए बहुत फोकस्ड थी। मेरा झुकाव टीवी की तरफ ज्यादा था। मुझे काम में क्वॉलिटी और क्वॉटिंटी मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि टीवी से आपको ज्यादा पहचान मिलती है। फिल्मों में छोटे रोल मिलने से ऐसा नहीं होता।

Recommended Video

    'Mirzapur' actor Rajesh Tailang की हुई ऐसी हालत, Lockdown में राम लड्डू बेचते आए नजर|वनइंडिया हिंदी
    मुझे पता था कि मेरा कोई बॉलीवुड चेहरा नहीं है: किश्वर

    मुझे पता था कि मेरा कोई बॉलीवुड चेहरा नहीं है: किश्वर

    किश्वर मर्चंट ने यह भी कहा कि इस अनुभव के बावजूद उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा और उन्होंने कई शो में भी काम किया। उन्हें अच्छा काम भी मिला। किश्वर मर्चेंट ने भेजा फ्राई 2 और हम तुम और शबाना नाम की फिल्मों में काम किया हुआ है। जब किश्वर से पूछा कि, क्या आपने कम से कम अपने शुरुआती दिनों में बॉलीवुड हीरोइन बनने की बहुत कोशिश की थी? तो उन्होंने कहा कि, नहीं। मैं मीटिंग के लिए गई थी लेकिन मुझे पता था कि मेरा कोई बॉलीवुड चेहरा नहीं है और मैं डांस में अच्छी नहीं हूं। साथ ही, मैं बिकिनी पहनने में सहज नहीं थी। शादी के बाद थोड़ी आजादी मिली है तो फायदा उठा लेती हूं। लेकिन मुझे लगता है कि टीवी साफ-सुथरा काम था।

    बिग बॉस को लेकर कही ये बड़ी बात

    बिग बॉस को लेकर कही ये बड़ी बात

    अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किश्वर मर्चंट ने बताया कि उनकी मां उनके पीछे बच्चे को लेकर पड़ी हुई थी। किश्वर ने कहा, 'मेरी मां चाहती थी कि मेरा भी बच्चा हो। मेरे कंसीव करने से एक हफ्ते पहले ही उन्होंने मुझे अपने एग्स फ्रीज करने के लिए कहा था। इसके अलावा किश्वर ने बेबी के बाद काम दोबारा शुरू करने को लेकर भी बात की। बिग बॉस को लेकर किश्वर ने कहा कि, मुझे लगता है कि बिग बॉस की अब काफी स्क्रिप्टेड हो गई है। जब सुयश और मैंने शो किया तो यह बहुत अलग था। हम इतने भ्रमित थे, हमें नहीं पता था कि हमें क्या करना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+