Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कार्डियक अरेस्‍ट से निधन

मुंबई, अप्रैल 20 : टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया हैं। हिना खान के पिता को आज (20 अप्रैल) कार्डियक अरेस्ट आया था। हिना खान सोशल मीडिया पर डेली अपडेट पोस्ट करने से कभी नहीं चूकती, लेकिन पिछले 24 घंटों से वो इनएक्टिव हैं। हिना के लिए यह बेहद मुश्किल वक्त है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री अपने पिता के काफी करीब थीं और अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं।

hina khan father passes away

पिता के इंतकाल की खबर मिलते ही हिना खान मुंबई लौट आई हैं। वो अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए कश्मीर में थीं। पिछले साल उनके पिता की एक हंसी मजाक वाली वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में उसके पिता उसे बताते हैं कि उन्होंने अपने सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं ताकि वह कुछ पैसे बचा सकें। हिना खान एक कश्मीरी परिवार से हैं।

hina khan father

शुरुआत में हिना खान का एक्टर बनना उनके परिवार में किसी को रास नहीं आया था। इस बात की जानकारी खुद हिना खान शेयर करते हुए कहा था कि उनके अभिनेत्री बनने की बात सुनकर पिता एक सन्न हो गए थे। यहां तक मां के रिश्तेदारों ने भी रिश्ता तोड़ दिया था। मालूम हो कि हिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के कैरेक्टर से काफी फेमस हुई थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करे तो हिना खान को हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो बेदर्द में नजर आई थी। जो हाल ही में 16 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+