गोविंदा की भांजी आरती का ग्लैमरस अंदाज, बिकिनी में तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई, 15 अप्रैल: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। आरती माल्दीव्स के बीच पर खूब वक्त बिता रही हैं और लगातार वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बिकिनी में शेयर की गई उनकी तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्टार एक्टर गोविंदा की भांजी और एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह तस्वीरों में काफी हॉट नजर आ रही हैं।

मालदीव में हैं आरती

मालदीव में हैं आरती

आरती सिंह ने हाल ही में अपना बर्थडे अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं। वहां से आरती लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक के बाद एक फोटो शेयर कर रही हैं। आरती की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आरती सिंह की इन तस्वीरों को लाखों लाइक मिल चुके हैं और हजारों लोग इन पर कमेंट कर चुके हैं।

फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

आरती ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो ब्लू एंड ग्रीन बिकिनी में बीच के किनारे खड़े होकर अलग पोज़ दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में वो नाश्ता करती दिख रही हैं तो कुछ में बीच पर मस्ती कर रही हैं। कुछ फोटो उन्होंने सर्फिंग बोर्ड से और रिजॉर्ट बैकग्राउंड से शेयर की हैं। आरती ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है- सपने ऐसे देखने चाहिए जैसे आप हमेशा जिंदा रहने वाले हो और जीना ऐसे चाहिए जैसे कल ही मौत आने वाली हो।

बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं आरती

बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं आरती

आरती सिंह कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। वो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी दिखी थीं। बिग बॉस में आने के अलावा आरती सिंह उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का और उतरन जैसे कई सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- बेड पर सैफ के साथ चाहिए ये दो चीजें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+