Pearl V Puri Bail: बच्ची से रेप के मामले में एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, 11 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

Pearl V Puri Bail: बच्ची से रेप के मामले में एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, 11 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

मुंबई, 15 जून: टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में जमानत दे दी गई है। नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को 04 जून 2021 को वालिव पुलिस (वसई) ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मंगलवार (15 जून) की सुनवाई के बाद पर्ल वी पुरी को बेल मिल गई है। पर्ल वी पुरी के वकील राजीव सावंत ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। पर्ल वी पुरी 11 दिन बाद जेल से बाहर आने वाले हैं।

Pearl V Puri BaiI

पर्ल वी पुरी के वकील राजीव सावंत ने 07 जून को जमानत के लिए आवेदन किया था और सुनवाई टाल दी गई थी। पहले उन्हें जमानत नहीं मिली थी। पर्ल को जिस कथित घटना के लिए गिरफ्तार किया गया था, वह 2019 में उनके टेलीविजन शो बेपनाह प्यार की शूटिंग के दौरान हुई थी। पीड़िता बच्ची एक टीवी एक्ट्रेस की बेटी है, जो पर्ल की को-स्टार थीं। बच्ची की उम्र 2019 में घटना के वक्त 5 साल थी।

पुलिस के मुताबिक बच्ची के 7 साल के होने के बाद बच्ची ने आरोपियों की पहचान की है। कुछ दिन पहले पर्ल वी पुरी के खिलाफ बच्ची ने बयान दर्ज करवाया है, जिसके बाद एक्टर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस केस में पीड़िता की मां ने एक्टर को निर्दोष बताया है। बच्ची की मां और पिता के बीच तलाक के बाद कस्टडी लेने के कानून लड़ाई चल रही है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर, दिव्या खोसला, अनीता हंसदानी समेत कई सिलेब्रिटीज ने एक्टर का सपोर्ट किया था।

पर्ल को आखिरी बार टीवी शो ब्रह्मराक्षस-2 में देखा गया था। उन्होंने इसके अलावा बदतमीज दिल, नागार्जुन, बेपनाह प्यार, नागिन 3 और मेरी सासु मां जैसे कई टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाई है। पर्ल वी पुरी ने किचन चैंपियन-5, खतरा खतरा खतरा और बॉक्स क्रिकेट लीग 4 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है।

नागिन-3 से पर्ल वी पुरी काफी फेमस हुए। इसमें सुरभि ज्योति के साथ उनकी केमिस्ट्री को सराहा गया। पर्ल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और फिर टेलीविजन शो करने लगे। उनके पिता चाहते थे कि वह पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ें, लेकिन वे अभिनेता बनना चाहते थे। अक्टूबर 2020 में पर्ल वी पुरी ने दिल का दौरा पड़ने पर अपने पिता को खो दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+