एक्‍टर मोहित मलिक को हुआ कोरोना, प्रेग्‍नेंट पत्‍नी संग लौटे थे छुट्टियां मनाकर

मुंबई। 'कुल्‍फी कुमार बाजेवाला' और 'लॉकडाउन वाली लव स्टोरी' में प्रमुख किरदार निभाने वाले टेलीविजन एक्टर मोहित मलिक को कोरोना हो गया है। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी और कहा कि जितना भी हम सभी आवश्यक सावधानी बरतने की कोशिश करें, लेकिन फिर भी कभी कभी ऐसी अनचाही घटना हो जाती है। हाल ही में मोहित, अपनी पत्नी अदिती के साथ वेकेशन पर गए थे। अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं मोहित ने वेकेशन पर लापरवाही तो नहीं बरती है। आपको बता दें कि मोहित जल्‍द ही पिता बनने वाले हैं।

एक्‍टर मोहित मलिक को हुआ कोरोना, प्रेग्‍नेंट पत्‍नी संग लौटे थे छुट्टियां मनाकर

अपने पोस्ट में मोहित मलिक आगे लिखते हैं कि 'उन्हें कल बुखार आया था और बुखार की वजह से उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। जैसे ही उनके कोरोना टेस्ट के रिजल्ट पॉजिटिव आए, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया।' मोहित फिलहाल अपने घर में क्वारंटीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी गर्भवती पत्नी अदिति मलिक का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, लेकिन 'सौभाग्य' से उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह सुरक्षित हैं।

मोहित मलिक ने आगे लिखा, 'मैं आप सभी से गुजारिश करना चाहता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो सभी अपना टेस्ट करवा लें। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम जल्द ही इस बुरे समय को पीछे छोड़ देंगे।' आपको बता दें कि दिसंबर में उन्होंने अपनी पत्नी अदिति के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस साल उनके घर एक नया सदस्य आने वाला है। मोहित ने अदिति के साथ कुछ दिन पहले एक फोटो शेयर किया था, जिसमें अदिति का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

मोहित ने बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'जब भी तुम्हारे ऊपर हाथ रखता हूं तो मैं हमे चुनने के लिए तुम्हें शुक्रिया कहता हूं। भगवान आपको भी शुक्रिया, इस खूबसूरत अनुभव के लिए जो हम अभी महसूस कर रहे हैं। आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जल्द ही हम दोनों 2 से 3 होने वाले हैं। इससे मेरा विश्वास और मजबूत हो जाता है कि हम एक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+