36 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे, अस्पताल से ऑक्सीजन सपोर्ट की शेयर की तस्वीर
36 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे, अस्पताल से ऑक्सीजन सपोर्ट की शेयर की तस्वीर
मुंबई, 07 जून: पटियाला बेब्स सीरियल के फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे लगभग डेढ़ महीने से कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी अनिरुद्ध दवे की पत्नी शुभी ने दी थी। अनिरुद्ध दवे की पत्नी शुभी ने जानकारी दी थी कि अभिनेता की हालत गंभीर है और उनको दुआओं की जरूरत है। अब खुद अनिरुद्ध दवे ने अस्पताल से इस बात की जानकारी दी है कि वह पिछले 36 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अनिरुद्ध दवे ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी हालत पहले से स्थिर है लेकिन अभी भी वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

अनिरुद्ध दवे ने रविवार (06 जून) को अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनिरुद्ध दवे को ऑक्सीजन सपोर्ट पर देखा जा सकता है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। तस्वीर को शेयर कर अनिरुद्ध दवे ने लिखा, ''36वें दिन भी लड़ाई जारी है। ऑक्सीजन सपोर्ट ऑन है। लेकिन हां, फेफड़ों की रिकवरी हो रही है। डॉक्टर गोयनका ने कहा कि ज्यादा बात नहीं करनी है। लेकिन अपने करीबियों के टच में रहने के लिए उनको रिप्लाई कर सकता हूं। फिल्में और शो देख सकता हूं। मुझे नई जिंदगी मिली है। किसी नए जन्में बच्चे जैसा महसूस करता हूं। अब मैं चलने की कोशिश करूंगा। इसलिए सेल्फी तो बनी है। आप सबका आभार।''
निया शर्मा के ट्वीट का अस्पताल से अनिरुद्ध दवे ने दिया जवाब
अनिरुद्ध दवे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उनके लिए ट्वीट किया। एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी उनके लिए ट्वीट किया था। जिसका अब अनिरुद्ध दवे ने अस्पताल से ही जवाब दिया है। अनिरुद्ध दवे ने लिखा, ''डियर निया शर्मा मैं बहुत प्रभावित हूं। दुआ में बहुत दम है, दवा तो खरीद ली जाती है। धन्यवाद लगातार हिम्मत देने के लिए। हिम्मत दी है बहुत तुमने। मैं नहीं भूलूंगा, काली से अब तक फैन हूं। यह तुम मत भूलना। हमेशा खुश रहो रॉकस्टार। हम जल्द मिलेंगे।''
अनिरुद्ध दवे ने निया शर्मा के जिस ट्वीट का रिप्लाई किया था, निया ने वह ट्वीट 1 मई को किया था। निया शर्मा ने लिखा था, ''वह आईसीयू में जंग लड़ रहा है...उसे बहुत प्रार्थनाओं और दुआओं की जरूरत है। अनिरुद्ध मैं सच में तुम्हारी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रही हूं। तुम्हारे आगे अभी पूरी जिंदगी है... तुम्हारा बच्चा तुम्हारा इंतजार कर रहा है। वापस आ जाओ।''












Click it and Unblock the Notifications