Tuticorin Protest: तूतीकोरिन में फिर भड़की हिंसा, एक की मौत और 3 जख्मी

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हजारों लोग एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि इस कारखाने के कारण आसपास के गांव के लोगों को कैंसर की बीमारी हो रही है। लेकिन मंगलवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गये जब इन लोगों ने कलेक्टर कार्यालय की घेराबंदी कर कॉपर यूनिट को बंद किये जाने की मांग की जहां पुलिस के साथ झड़प में 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं बुधवार को एक बार फिर से तूतीकोरिन में हिंसा भड़क उठी है।

tuticorin protest: One person dead, 3 injured in fresh violence at Anna Nagar in Thoothukudi

तूतीकोरिन के अन्नानगर इलाकरे में फिर हिंसा भड़क उठी है। अन्नानगर में भड़की इस हिंसा में एक की मौत हो गई जबकि 3 जख्मी बताये जा रहे हैं। इसके पहले भी सरकारी अस्पताल के बाहर एक बस को आग लगा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और उन्हें वहां से खदेड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद तूतीकोरिन में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि मंगलवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक शख्स को सरकारी नौकरी का ऐलान किया था, जबकि घायलों को तीन-तीन लाख रु दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+