फेटो को लेकर टर्की के राष्ट्रपति ने दी भारत को चेतावनी
नई दिल्ली। तख्तापलट की असफल कोशिशों के लिए जिम्मेदार फेतुल्ला गिलेन को लेकर टर्की ने अब भारत को चेतावनी दी है। टर्की ने भारत से कहा है कि फेतुल्ला टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन (फेटो) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस आतंकी संगठन को मुस्लिम धर्मगुरु फेतुल्ला गिलेन लीड करता है। गिलेन को जुलाई में टर्की में तख्तापलट की कोशिशों का मास्टरमाइंड माना गया है।
टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्डोगन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फेटो न सिर्फ टर्की बल्कि दुनिया के सभी देशों के लिए एक खतरा है। एर्डोगन ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि भारत में फेटो की सभी संस्थाओं को तुरंत बंद किया जाए।
टर्की में 15 जुलाई को तख्तापलट की कोशिशें हुई थीं जिसमें 239 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 2,200 लोग घायल हो गए थे। गिलेन से जुड़ी संस्थाएं भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देशों में संचालित हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications