जम्मू के सांबा में LoC के पास मिली सुरंग, जैश के चारों आतंकियों ने किया था इसी का इस्तेमाल!
जम्मू के सांबा में LoC के पास मिली सुरंग- DGP
जम्मू। नगरोटा एनकाउंटर (Nagrota Encounter) के बाद सुरक्षा एजेंसियां बड़े स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इस बीच रविवार को जम्मू के सांबा सेक्टर में एक सुरंग का पता चला है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास इस सुरंग का पता चला है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने ये आशंका जताई है कि इसी सुरंग के जरिए जैश के वो 4 आतंकी भारत में घुसे होंगे, जिन्हें नगरोटा में हमारे जवानों ने मार गिराया गया था।

Recommended Video
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जैश के आतंकियों का हुआ था एनकाउंटर
आपको बता दें कि 3 दिन पहले जम्मू के नगरोटा में हमारे जवानों की मुस्तैदी के चलते एक बहुत बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई थी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान जैश के चारों आतंकी पकड़े गए थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने जवाब में फायरिंग कर दी और फिर तो जवानों ने ट्रक को ही आग के हवाले कर दिया। जैश के चारों आतंकी इस एनकाउंटर में मारे गए।
आतंकियों के पास से बरामद हुआ था भारी मात्रा में असलहा
मारे गए आतंकियों के पास से 11एके47 राइफल, तीन पिस्तौल और 29 ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था। आपको बता दें कि ये आतंकी घाटी में डीडीसी चुनाव को प्रभावित करने के लिए आए थे।












Click it and Unblock the Notifications