'मैं यहीं हूं आपके पास..' तुनिषा की शीजान के मां से थी अच्छी बॉन्डिंग, परिवार ने शेयर किया पुराना चैट
तुनिषा शर्मा की शीजान के मां के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। इस अंदाजा दोनों के बीच हुई बातचीत के पुराने चैट को देखकर लगाया जा सकता है।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट पर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने को-स्टार व पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री के परिवार वालों ने तुनिषा और शीजान की मां के साथ बातचीत का चैट शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि तुनिषा और शीजान की मां के बीच क्लोज बॉन्डिंग थी।
तुनिषा के परिजनों ने जो चैट शेयर किया है, वह 6 अक्टूबर का है। तुनिषा शर्मा ने शीज़ान की मां को टेक्स्ट किया, जबकि जवाब में शीज़ान की मां ने उसे प्यारा टेक्स्ट किया और उसके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। तुनिषा ने शीजान की मां को जो चैट शेयर किया था, उसमें लिखा था "जब मेरे साथ कोई खड़ा नहीं मुझे पता है आप या आपी हमेशा खड़े रहेंगे। मैं बहुत प्यार करती हूं आप दोनों से। फिकर न करें सब ठीक होगा। मैं यही हूं आपके पास।"
वहीं, तुनिषा के मैसेज के जवाब में शीजान की मां ने लिखा कि बेटा तुम हमेशा खुश रहो, तुम्हारी हेल्थ सही रहे बस आमीन।'' आपको बता दें कि इससे पहले तुनिषा के परिवार वालों ने एक ऑडियो शेयर किया था। जिसमें दावा किया गया था कि यह आवाज तुनिषा की है और वह शीजान की मां को अम्मा कर रही है।
Recommended Video

परिवार के मुताबिक ऑडियो पिछले साल 5 सितंबर का है जिसमें तुनिषा शीजान की मां से बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि, जारी किए गए ऑडियो में शीजान की मां को बोलते हुए नहीं सुना जा सकता है।
वहीं, इससे पहले तुनिषा के परिवार की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए शीजान का परिवार पहली बार मीडिया के सामने आया था। शीजान के परिवार की तरफ से कहा गया था कि तुनिषा के परिवार की तरफ से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
मामले में जीशान की बहन ने कहा था कि तुनिषा उसकी बहन की तरह थी। हम लोगों ने उसका बर्थ-डे भी प्लान किया था और इस बारे में उसकी मां भी जानती थी। शीजान की बहन ने कहा कि मीडिया के सामने सभी चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
शीजान की बहन ने तुनिषा के परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह काम नहीं करना चाहती थी, वह यात्रा करना चाहती थी। बावजूद इसके उसकी मां उसका ध्यान नहीं रख सकी। अगर तुनिषा की मां ने उसका ध्यान दिया होता तो वह आज जिंदा होती।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शीज़ान की बहन और सह-अभिनेता फलक नाज़ ने तुनिषा की मां पर उनकी "उपेक्षा" करने का आरोप लगाया और कहा कि मृतक अभिनेत्री बचपन में आए अवसाद की वजह से डिप्रेशन में थी। साथ ही फलक नाज़ ने इस बात से भी इंकार किया कि शीज़ान की तुनिशा के अलावा कोई और प्रेमिका थी। फलक ने कहा कि इसको लेकर झूठी कहानी फैलाई जा रही है।
वहीं, मामले में शीजान के वकील ने तुनिषा के चाचा की तरफ से भी लगाए सभी आरोपों को वेबुनियाद बताया। वकील ने कहा कि तुनिषा के तथाकथित चाचा पवन शर्मा उसके पूर्व प्रबंधक थे, जिन्हें चार साल पहले निकाल दिया गया था क्योंकि वह तुनिषा के मामलों में हस्तक्षेप करते थे। साथ ही कठोर व्यवहार भी करते थे। शीजान के वकील ने आरोप लगाया कि तुनिशा चंडीगढ़ के अपने 'चाचा' से खौफ में थी।
यही वजह थी कि संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा बहुत घबरा जाती थी। संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और उसका गला दबाने की भी कोशिश की थी। संजीव कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं। हालांकि, यह बात जरूर सच है कि शीजान तुनिषा को डेट कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- Mathura : बाबा नीम करोली के दर्शन करने वृंदावन पहुचें किंग कोहली और अनुष्का शर्मा, फैंस को नहीं हुआ विश्वास
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications