ऑपरेशन कर निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर, वजन जानकर चौंक जाएंगे आप
मुम्बई। मुम्बई में दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला गया हैं। सात घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 1.873 किलो वजन का ट्यूमर सिर से निकाला गया। बता दें कि चार साल के बाद मरीज को इस गांठ से छुटकारा मिल सका है। फिलहाल ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत काफी बेहतर बताई जा रही है।

मुम्बई के एक कपड़ा व्यापारी संतलाल (31) को सिर में दर्द की शिकायत थी। बता दें कि कपड़ा व्यापारी मुंबई के नायर हॉस्पिटल में इलाज के लिए गया था। अस्पताल के डॉक्टरो ने चेकअप के बाद ट्यूमर होने की जानकारी दी और ऑपरेशन किया। बता दें कि नायर हॉस्पिटल में दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला गया। हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी के प्रमुख डॉ. त्रिमूर्ती डी. नाडकर्णी ने बताया कि संतलाल पाल का सिटी स्कैन और एमआरआय किया गया था। सिर में कवटी की हड्डियों से तैयार हुई बड़ी गांठ धीरे धीरे सिर में बढ़ती हुई नजर आयी थी। इस गांठ की वजह से संतलाल के सिर में हमेशा दर्द रहता था और आंखों से कम दिखाई देता था।
बताया कि ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला। ऑपरेशन के जरिए गांठ को पूरी तरह से जड़ से समाप्त किया गया, फिलहाल मरीज की तबीयत काफी बेहतर है। ऑपरेशन न्यूरोसर्जरी के प्रमुख डॉ. त्रिमूर्ती डी. नाडकर्णी मार्गदर्शन में किया गया। बता दे कि ऑपरेशन कर 1.873 किलो का ट्यूमर सिर से निकाला गया। ये ट्यूमर दुनिया का सबसे बड़ा दिमाग का ट्यूमर बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications