तुषार गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'केंद्र में टुकड़े-टुकड़े गैंग की सत्ता है'
नई दिल्ली। देश की राजनीति में एक बार फिर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसे शब्दों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, 'टुकड़-टुकड़े गैंग इस समय केंद्र की सत्ता में है।' उन्होंने ये ट्वीट भाजपा अध्यक्ष गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद किया है।
Recommended Video

अमित शाह ने क्या कहा?
शाह ने कहा था कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंड देने का समय आ गया है। अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में डीडीए ईस्ट दिल्ली हब के उद्घाटन समारोह में ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता को चाहिए कि वो टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सिखाए। इसके साथ ही शाह ने अपने भाषण में दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।
सीएए के खिलाफ हैं तुषार गांधी
बता दें देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तुषार गांधी भी उन लोगों में शामिल हैं जो सीएए का विरोध कर रहे हैं। वह इस कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। इससे पहले वीर सावरकर को लेकर बयानबाजी के बीच तुषार गांधी ने कहा था कि वह (सावरकर) माफीनामा लेखक थे, आजादी के सिपाही नहीं।

अयोध्या फैसला पर भी असंतोष व्यक्ति किया
वहीं अयोध्या मामले में भी तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असंतोष व्यक्त किया था। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया था और कहा था, 'अगर आज सुप्रीम कोर्ट में गांधी की हत्या के मामले में सुनवाई होती है, तो फैसला होता कि नाथूराम गोडसे हत्यारा है, लेकिन वह देशभक्त भी है।'












Click it and Unblock the Notifications