VIDEO: TTE ने ट्रेन में वसूले 20-20 रुपए, यात्रियों ने मांगा सर्कुलर

एसी क्लास के जिन पैसेंजरों ने जीएसटी लागू होने से पहले भी रेल टिकट बुक करा रखा है, उन्हें भी जीएसटी लागू होने के बाद यात्री किराए का लगभग आधा फीसदी टैक्स यात्रा के दौरान चुकाना होगा

नई दिल्ली। इधर देश में जीएसटी लागू हुआ उधर रेलवे के टीटीई ने यात्रियों से 20- 20 रुपया वसूलना शुरू कर दिया। जिस पर कुछ यात्री भड़क गए और टीटीई से एक्स्ट्रा पैसा वसूलने को लेकर सर्कुलर की मांग कर दी।

VIDEO: TTE ने ट्रेन में वसूले 20-20 रुपए, यात्रियों ने मांगा सर्कुलर

ये घटना गुजरात क्वीन ट्रेन की है जहां टीटीई ने जीएसटी के नाम पर सफर के दौरान यात्रियों से एक्स्ट्रा पैसे वसूले। टीटीई ने प्रति व्यक्ति 20 रुपए वसूल किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीटीई यात्रियों से पैसे वसूल रहा है और कुछ यात्री टीटीई से सर्कुलर की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रेलवे ने पहले ही साफ कर दिया था कि एसी क्लास के जिन पैसेंजरों ने जीएसटी लागू होने से पहले भी रेल टिकट बुक करा रखा है, उन्हें भी जीएसटी लागू होने के बाद यात्री किराए का लगभग आधा फीसदी टैक्स यात्रा के दौरान चुकाना होगा। यह राशि टीटीई सफर के दौरान ही पैसेंजरों से वसूलेंगे।

रेलवे के मुताबिक पहले एसी क्लास के पैसेंजरों के किराए के 30 फीसदी हिस्से पर ही 14.5 फीसदी टैक्स वसूला जाता था, जो गणना में कुल किराए का लगभग 4.5 फीसदी ही पड़ता था। जीएसटी लागू होने के बाद में रेल किराए पर 5 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाएगा। इस तरह से एसी क्लास में सफर करने वाले रेल पैसेंजरों को आधा फीसदी ज्यादा टैक्स चुकाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+