'S नहीं, T फॉर सुनामी', कहां से आया ये शब्द? जानिए Tsunami में क्यों नहीं होता है 'T' का उच्चारण
Tsunami: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे शब्द हैं जो दूसरी भाषाओं से लिए गए हैं। इन्हें मूल भाषा के हिसाब से ही लिखा जाता है, लेकिन उच्चारण में अक्सर बदलाव हो जाता है। ऐसा ही एक शब्द है "Tsunami", जिसे हम सामान्यत: "सुनामी" बोलते हैं।
30 जुलाई को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी हुआ है। इस घटना ने न केवल खतरे की चेतावनी दी बल्कि इस शब्द की कहानी को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया।

'Tsunami' शब्द कहां से आया?
'Tsunami' शब्द जापानी भाषा से लिया गया है। जापानी में इसे "津波" लिखा जाता है। इसमें 'Tsu' का मतलब होता है बंदरगाह (Harbor) और 'Nami' का मतलब होता है लहर (Wave)। यानी इसका सीधा अर्थ है "बंदरगाह पर आने वाली विशाल लहर"। जापान एक द्वीपीय देश है, जहां समुद्र में उठने वाली लहरों से बंदरगाह अक्सर प्रभावित होते रहे हैं। यही कारण है कि यह शब्द जापान से पूरी दुनिया में फैल गया।
ये भी पढ़ें: Tsunami Alert: क्यों आती है सुनामी? जानिए इससे बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें?
Tsunami के उच्चारण में क्यों नहीं सुनाई देता 'T'
जापानी भाषा में 'tsu' का उच्चारण "त्सु" जैसा होता है। अंग्रेजी भाषा में ऐसा उच्चारण कम पाया जाता है, इसलिए अंग्रेजी बोलने वाले इसे सीधा "सुनामी" बोलने लगे। हालांकि, शब्द की स्पेलिंग मूल जापानी रूप में ही रखी गई, ताकि इसके असली अर्थ और पहचान में बदलाव न आए।
रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप और सुनामी अलर्ट
30 जुलाई 2025 को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र समुद्र में लगभग 20 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के बाद समुद्र में 12 से 13 फुट ऊंची लहरें दर्ज की गईं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा जापान समेत प्रशांत महासागर के कई देशों में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया।
सुनामी कैसे बनती है?
सुनामी समुद्र की गहराई में होने वाली बड़ी भूगर्भीय गतिविधियों के कारण बनती है।
- समुद्र में भूकंप
- ज्वालामुखी विस्फोट
- समुद्र के नीचे भूस्खलन
इन घटनाओं से समुद्र की सतह पर अचानक तेज लहरें उठती हैं जो तट तक पहुंचकर तबाही मचा देती हैं। कभी-कभी इन लहरों की ऊंचाई 10 से 15 मीटर तक भी हो जाती है।
याद आई 2011 की जापान की सुनामी
रूस में भूकंप और सुनामी अलर्ट के बाद जापान की 2011 की तबाही एक बार फिर याद आने लगी। उस समय आई सुनामी ने जापान के तटीय इलाकों को बुरी तरह तबाह कर दिया था और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications